अल्मोड़ा – अल्मोड़ा नगर में इस समय सीवर लाइन का कार्य चल रहा है जिसको लेकर आम जनता में काफी रोष व्यक्त है। पूर्व में रानीधारा में सीवर का कार्य किया गया था। जिसके बाद वो मार्ग अब चलने लायक भी नहीं रहा है। आज वहा का हाल बहुत खस्ता हो गया है। इसके पश्चात अल्मोड़ा की जखनदेवी रोड में सीवर लाइन का कार्य शुरू हुआ। वो काफी सुस्त रफ्तार से चलता नजर आया। इसी दौरान इस मार्ग में एक दुर्घटना हो गई जिसमे सीवर लाइन के ट्रेक्टर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब सवाल ये खड़ा होता है की जब कार्य हो रहा था तो नियम कहा गए। आपको बताते चले कि ये कार्य A class कांट्रेक्टर के द्वारा कराया जाता है और A class कांट्रेक्टर की साइड में इंजीनियर का होना अति आवश्यक होता है। और इस कार्य के दौरान डिपार्टमेंट के इंजीनियर और कर्मचारी होने चाहिए। जो उस समय सूत्रों का कहना है की नजर नहीं आए। जानकारों का कहना है की भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन में काम करने की अनुमति दी गई। जो नियमानुसार गलत है।