दिशा इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में स्थान दिशा इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा में होली कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें 1:00 बजे से महिलाओं की होली का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की होली प्रस्तुतियां प्रदान की।
अपराहन 3:00 बजे से बैठकी होली का आयोजन किया गया जिसमें अल्मोड़ा के सुप्रसिद्ध होली गायक द्वारा क्लासिकल होली प्रस्तुत की गई।
दिशा इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा की ओर से सभी होली कलाकारों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में होली कलाकारों को परंपरागत बैठकी होली को जीवंत रखने एवं बैठकी होली में निरंतर सराहनीय कार्य करने हेतु साल ओढ़ाकर एवम् सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी (नगर पालिका अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथियों में हेमंत जोशी, अमरनाथ नेगी, अखिलेश थापा आदि थे।
होली कलाकारों में अनिल सनवाल, दीप जोशी, अमरनाथ भट्ट, चंद्रशेखर पांडे, राजेंद्र नयाल, कंचन तिवारी, धीरेंद्र भारती, महेश जोशी, राघव पंत, अरशद अंसारी, दिनेश जोशी, कमल जोशी, मनीष जोशी, आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी एवम् संचालन डाo संतोष बिष्ट ने किया।