अल्मोड़ा – अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कविंद्र पंत ने अपने एक बयान में कहा की मुख्यमंत्री द्वारा की गईं कई घोषणाएं व शिलान्यास वर्षो बीत जाने के बाद भी धरातल पर साकार नहीं हो पाए। जिससे जनता में असंतोष व अविश्वास था। जिस कारण अबके मतदान के लिए आम जन भी उत्साहित नहीं रहा और इस उदासीनता का असर मतदान में भी स्पष्ट नजर आया।
मुख्यमंत्री घोषणाएं व शिलान्यास जो कि वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक धरातल पर साकार नहीं हुए.
(1) 1.85 किमी लंबी रानीधारा रोड के सुधारीकरण/डामरीकरण कार्य की शुरुआत का भूमिपूजन 04 जनवरी 2022 को 66.31 लाख की लागत राशि से तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा करे जाने के बाद भी इस सड़क का सुधारीकरण कार्य अभी तक भी प्रारंभ नहीं हुआ है।
(2) मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 933/2021 के तदनुक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर अल्मोङा में अधिवक्ता चैंबर निर्माण हेतु आवंटित 371 लाख की धनराशि से अल्मोङा के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैंबर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 30-11-2023 को हवालबाग में जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में वर्चुअली किया गया लेकिन अभी तक भी कलेक्ट्रेट परिसर में यह निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ है।
(3) मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 771/2021 के तदनुक्रम में अल्मोङा की जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट सड़क के चौड़ीकरण का कार्य घोषणा के दो साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है।