नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जिला इकाई अल्मोड़ा का शुक्रवार को पुर्नगठन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश चन्द्र भट्ट की अध्यक्षता, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक के दिशा निर्देशन में अल्मोड़ा इकाई का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कंचना तिवारी की देख-रेख में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से दरबान सिंह रावत को अध्यक्ष व देवेन्द्र सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया। गोपाल गुरूरानी और कपिल मल्होत्रा सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष बनाये गये। मोहित अधिकारी कोषाध्यक्ष, राहुल जोशी और विनोद जोशी सचिव, प्रकाश भट्ट मीडिया प्रभारी चुने गये। वहीं अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर कंचना तिवारी और अमित उप्रेती चुने गये। बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश भट्ट, जिलाअध्यक्ष दरबान सिंह रावत, महासचिव देवेन्द्र सिंह विष्ट, कोषाध्यक्ष मोहित अधिकारी, कंचना तिवारी, गोपाल गुरूरानी, हरीश चन्द्र त्रिपाठी, विनोद जोशी, कपिल मल्होत्रा, अमित उप्रेती, प्रकाश भट्ट व राहुल जोशी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
About The Author
वीडियो
Covid Data
Recent Posts
- आखिर सड़क में काम शुरू करवाकर ही माने सभासद अमित साह मोनू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा भी अधिकारियों से लगातार रहे सम्पर्क में
- माल रोड में आज शुक्रवार से प्रारम्भ होगा डामरीकरण का कार्य,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने की जल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता, कही डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने लगाया जागरूकता शिविर
- दिल का दौरा पड़ने से थाना द्वाराहाट में नियुक्त पुलिस जवान का हुआ निधन
- जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को दी स्ट्रांग रूम की समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी
- मतदान में जनता की उदासीनता सरकार की योजनाओं का धरातल पर नजर न आना रहा है – पंत