अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज अल्मोड़ा जनपद को कुमाऊं मण्डल से हटाकर गैरसैंण मण्डल में डालने के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से अल्मोड़ा जनपद नए बने मंडल गैरसैंण में शामिल हो जाएगा। जिससे अल्मोड़ा विधानसभा, जागेश्वर विधानसभा एवं सोमेश्वर विधानसभा के निवासियों को अपने कार्य हेतु गैरसैंण कमिश्नरी जाने में अतिरिक्त समय एवं अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक होने के साथ साथ कुमाऊं की राजधानी भी हुआ करता था।आज इस फैसले से अब अल्मोड़ा के नागरिक कुमाऊँ मंडल से हट कर अब गैरसैंण मंडल के निवासी कहलाएंगे।हमारी प्राचीनतम और ऐतिहासिक पहचान जिस पर हमें गर्व था,आज वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री ने बिना यहाँ के निवासियों की राय जाने उसको बदल दिया।इस अवसर पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को वर्तमान में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने,युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर अपना फोकस करना चाहिए था।परन्तु सरकार अल्मोड़ा जनपद को गैरसैंण मण्डल में शामिल कर अल्मोड़ा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता।प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,पूर्व सभासद किशनलाल, नगर प्रवक्ता पंकज कान्डपाल,पूर्व सभासद मुकेश नेगी, सभासद हेम तिवारी, अम्बीराम, अख्तर हुसैन,कार्तिक साह,रमेश नेगी,दिनेश पिलख्वाल, अशोक ग्वासीकोटी, फहीमुद्दीन,राधा बिष्ट, विनोद सिंह,विनीत कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।