अल्मोड़ा – माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुकम में एंव माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला के आदेशों के अनुपालन में दिनाँक 02.10. 2023 को जनपद न्यायालय परिसर अल्मोडा एवं समस्त वाहय न्यायालयों रानीखेत / द्वारहाट / भिकियासैंण में गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपदः न्यायालय अल्मोडा में जिला न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा गाँधी जी के छाया चित्र में माल्यार्पण किया गया एंव समस्त न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा अपने 2 विचार व्यक्त किये गये। इसके पश्चात् जिला न्यायालय अल्मोडा के समस्त न्यायिक अधिकारीगणों एक समस्त न्यायिक कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा के कर्मचारीगण द्वारा सफाई अभियान चलाकर जनपद न्यायालय के समस्त वाहय एव भीतरी प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत वृहद साफ-सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इसी प्रकार वाहय न्यायालयों में भी न्यायिक अधिकारीगण एंव कर्मचारीगण द्वारा स्वच्छता अभियान चलाते हुए अपने 2 न्यायालयों में साफ-सफाई की गयी।
जिला न्यायालय अल्मोडा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सिविल जज (सी०डि०) रविन्द्र देव मिश्रा, सिविल जज (जूडि०) शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा, विद्वान अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट, जिला न्यायालय अल्मोडा के समस्त कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।