अल्मोड़ा – सत्संग भवन दाडिमखोला में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रत्येक मंडल टीम, मोर्चों की टीम, शक्ति केंद्र संयोजकों की टीम , बूथ स्तर की टीम से लेकर पन्ना प्रमुखों का आनलाइन सत्यापन के सन्दर्भ में बैठक लेते हुए। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला बूथ प्रभारी प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, एवं जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को इस बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस बैठक में स्हायी देवी मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चिलवाल, दोनों महामंत्री ललित तिवारी, देवेन्द्र सिंह मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, मंत्री चन्दन प्रकाश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुन्दर भोजक, उपाध्यक्ष हेम जोशी, गणेश जलाल, शक्ति केंद्र संयोजक नन्दन भोजक,एनडी जोशी, सोशल मीडिया जिला समिति सदस्य भुवन चंद्र जोशी (सोनू), पप्पू मेहरा, महेंद्र बिष्ट,जोगा डांगी, विपिन पाठक एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ -श्रेष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।