सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोडा के चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी स्वीडन के स्टाॅकहोम में आयोजित नौवां विश्व समिट में प्रतिनिधित्व व भागीदारी कर लौटे। इस  समिट में कला औृर संस्कृति तथा इसकी स्वतन्त्रता के विभिन्न पक्षों का मंथन किया गया।

 

इसमें विश्वभर के 80 देशों के 400 से अधिक कला संस्कृति और संबंधित क्षेत्रों के प्रमुख नीति निमार्ताओं, शोधकतार्ओं, प्रबंधकों, यूनेस्कों आदि के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की भाषा, कला व संस्कृति के संरक्षण एवं संवधर्न के लिए चिंता प्रकट की। विशेष रूप से देशज कला संस्कृति के उत्थान हेतु कायर् करने पर बल दिया।

 

सभी ने ए आई के बढते प्रभाव के बारे में विस्तृत चचार् की। प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी ने समिट की कायर्शालाओं तथा पेेनल सेशन्स में महत्वपूणर् भागीदारी की तथा अपनी कला नखक्षत चित्रों को प्रतिभागियों के बीच दिखाते हुए भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में बताया। सभी ने प्रो0 जोशी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वहाॅ का आधुनिक कला संग्रहालय, नोबल प्राइज म्यूज्यिम तथा अन्य स्थलों व कला संस्थानों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो0 ईला बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो0 प्रवीण बिष्ट, संकायाध्यक्षों- प्रो0 एम0 एम0 जिन्नहा, प्रो0 अरविन्द अधिकारी, प्रो0 जया उपे्रती, प्रो0 भीमा मनराल, प्रो0 ईला साह, प्रो0 जे0 एस0 बिष्ट, प्रो0 डी0 एस0 बिष्ट, प्रो0 जी0सी0 साह, प्रो0 सोनू द्विवेदी, व चित्रकला विभाग के शिक्षकों, डाॅ संजीव आयर्, डाॅ0 ललित जोशी, कौशल, चन्दन, रमेश मौयार्, गीता जोशी, डाॅ0 सागर सिंह भैंसोडा, श्री पूरन सिंह मेहता, संतोष सिंह मेर, जीवन जोशी सहित अन्य शिक्षकों, कमर्चारियों व छात्रों ने उनके आगमन पर प्रो0 जोशी को उनकी भागीदारी हेतू बधाईयाॅ दी।