चम्पावत – सरकार की महत्वपूर्णकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र लाभार्थि महिलाओं को प्रथम बच्चे के जन्म पर 5 हजार दूसरी संतान बालिका होने (प्रथम सन्तान बालक या बालिका कुछ भी हो सकती हैं) पर 6 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। उक्त योजना का लाभ पाने हेतु लाभार्थी आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए उन्हें माता-पिता का आधार कार्ड, टीकाकरण कार्ड, महिला का बैंक खाता संख्या, दूसरे बच्चे का टीकाकरण कार्ड, दूसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, महिला का आयुष्मान कार्ड, महिला का श्रम कार्ड महिला का मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम किसान निधि कार्ड प्राप्त महिला, 8 लाख से कम आय प्रमाण पत्र या आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ आशा/ आंगनवाड़ी सहायिका इनमें से केवल एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि लाभार्थी महिला द्वारा उक्त दस्तावेजों को संकलित कर अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती या स्वयं जिला कार्यक्रम कार्यालय में आकर फाइल जमा कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए 9760849585 पर भी संपर्क कर सकती हैं।