हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के उपलक्ष में अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। जिसमें धामी ने कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा में एक ऐसा कार्य भी कर दिया, जो शायद ही कोई वीआईपी करता है जिसको लेकर लोग उनकी सादगी के कायल हो गए। अल्मोड़ा में यातायात के लिए वन वे ट्रैफिक का नियम है। जो हमेशा कहीं ना कहीं विवादों में घिरा रहता है। और जब भी कोई वीआईपी अल्मोड़ा में आता है तो इस नियम को परिवर्तित किया जाता रहा है। लेकिन जब वीआईपी दौरे के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनवे में ना जाकर दूसरा मार्ग लिया तो लोग अचंभित हो गए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई आला अधिकारी वनवे का उल्लंघन करते हुए नजर आए। सभी लोगों को धामी ने एक शिक्षा दी है कि हमें भी बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। प्रदेश का मुखिया जब इस तरह के कार्य करता है, तो उससे लोगों में भी पहल करने का उत्साह और बढ़ जाता है। ऐसी सादगी पुष्कर सिंह धामी पहले भी कई बार दिखा चुके हैं जिस कारण से लोग उनके दीवाने हो जाते है।