अल्मोड़ा – सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सेख प्यारी जान, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष से प्रकाश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, सेवालाल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष चंपा कुंवर की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन रहा।
कांग्रेस सेवा दल का गठन 28अक्टूबर 1923 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एन. एस. हाड़िकर द्वारा की गई और सेवादल की भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी रहे हैं तथा देश में सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। वक्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास व मजबूती के लिए प्रकाश डाला तथा कहा कि समस्त कांग्रेस जन सेवा दल के विचारधारा से लोगों को जोड़ने हेतु संपूर्ण प्रयास करेंगे वह गांव-गांव में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करेंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया वह महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा जोशी द्वारा तथा संचालन दिनेश नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल कुमाऊं प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल, दीप सिंह डांगी , सिकंदर पवार पूर्व राज्य मंत्री,टीटू पंत, दान सिंह नेगी, प्रकाश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल, नीमा कांडपाल, नारायण दत्त पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष दीपा शाह, मंजू कांडपाल, सुंदर सिंह मेहरा, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत, नवीन बिष्ट, विपिन सिंह, अंकुर कांडपाल, गोपाल सिंह चौहान, ललित सतवाल, रोहित, विक्रम सिंह बिष्ट ,मनोज बिष्ट, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रौतेला सिकंदर पवार आदि लोग उपस्थित रहे।