अल्मोडा – लगातार सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के जागरूक कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उसके पश्चात नगर पालिका ने इसकी रोकथाम करने को लेकर भी कई बार जागरूकता अभियान शुरू किए थे। जागरूकता अभियान के पश्चात लगातार नगर की दुकानों में छपामारी भी की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका द्रारा शेर बाजार, चौक बाजार, मछली बाजार आदि क्षेत्रों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की गई। छापेमारी लगभग 60 दुकानों में की गई। छापेमारी के दौरान 02 व्यपारियों के पास प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ी गई। जिनका चालान 500-500 रु०का कर नगद जुर्माना के रूप में वसूली की गयी। छापेमारी में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार व रमेश तिवारी उपस्तिथ थे। पालिका ने बताया की छापेमारी भविष्य में भी लगातार की जायेगी।