ऐतिहासिक मल्ला महल में तीन दिवसीय अल्मोडा़ लिट्रेचर फैसटिबिल की तैयारी युद्ध स्तर पर 30 जून से 2जुलाई तक आयोजित कार्यक्रम पूर्व मुख्य मंत्री हरीश सिंह रावत, व भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें, ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में किताबों और लेखकों का मेला,अल्मोड़ा नगर को बसाने वाले चंद शासकों के महल में लग रहा है, किताबों का मेला। अल्मोड़ा में पहली बार होने जा रहे अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर चर्चा उन्हीं किताबों के लेखकों के साथ और साथ में होंगी संगीतमय सुबहें और शामें। किताबों के साथ खूब जमेगा कुमाऊनी जायकों का स्वाद, फोटो और कला प्रदर्शनी का भी रहेगा साथ जो कराएगा आपको सुखद अहसास। बच्चों का भी रखा गया है ख्याल जिनके लिए उपलब्ध रहेंगी कहानीकार ये सब होगा अल्मोड़ा के हृदय में स्थित मल्ला महल के द्वार जिसका रहा है गौरवशाली इतिहास। आप सभी सादर आमंत्रित हैं,अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस पल के साक्षी बनें। स्थान – मल्ला महल, अल्मोड़ा, दिनांक- 30 जून, 1 व 2 जुलाई 2023, समय प्रातः 9 से सायं 9 बजे तक प्रतिदिन। इस आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम की तैयारी को ले आज आयोजक ग्रीन हिल ट्रस्ट की सचिव डा0 बसुधा पंत ने बताया कि पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें। तीनों दिन पं0 उदयभवालकर कार्य धुप्रद गायन, बसंती बिष्ट का जागर. रवि जोशी का सगुन निगुन, दास्तगोई, ठुमरी, कवि सम्मेलन, डी0 जी0 पी0 अशोक कुमार के साथ परिचर्चा, शिवानी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर, पाठक, प्रकाशक, व उनकी पुत्री इला पाँडे के साथ परिचर्चा हिमांशु जोशी के साथ परिचर्चा के साथ साथ रामलीला प्रस्तुति होगी। देश के जाने माने प्रकाशक मोतीलाल बनारसी दास, पैशविन बुक इंडिया ,राजकुल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, आदि अपने साहित्य स्टाल लगा रहे है। सूचना आदान प्रदान हेतु मीडिया सैल व कंट्रोल रोम की स्थापना की गयी है। कोर कमेटी के सदस्यों वसुधा पंत, दीपा गुप्ता, विनायक पंत
भूपेंद्र वालियाराजेश बिष्ट ,जय मित्र सिंह बिष्ट,मनोज गुप्ता ,कल्याण मनकोटी मनमोहन चौधरी एडवोकेट संजय कुमारअग्रवाल (पत्रकार )हर्ष काफर अनुराग आकांक्षा जोशीललित के नेतृत्व में सफल आयोजन हेतुउप कमेटी का गठन किया गया। है।