अल्मोड़ा – विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम पंचायत नैणी, बाराकोट व सल्ला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एड० गोविंद सिंह पिलख़्वाल ने कहा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व पात्र परिवारों को लाभ पहुँचाना इस यात्रा प्रमुख उद्देश्य हैं।यह यात्रा पूरे उत्तराखण्ड के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंच रही हैं तथा ग्रामीणों की समस्याओं सुनना तथा त्वरित गति से निदान करना है।यात्रा का पात्र व्यक्तियों व पात्र परिवारों द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है और अधिकारियों द्वारा जो भी उनके स्तर की समस्या हैं उसका त्वरित निवारण हो ऐसी केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा हैं।
यह यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज संबंधित विभागों के आधिकारी ग्राम स्तर पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे है व समाधान कर रहे हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस यात्रा का संचालन पूरे प्रदेशभर में करवाया जा रहा है।मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी जनपदों के जिलाधिकारीयों को सख्त निर्देश दिये है कि पूरे प्रदेश भर में इस यात्रा को हर ग्राम पंचायत तक पहुंचना आवश्यक है ताकि इस यात्रा का लाभ पात्र वंचित व्यक्तियों व परिवारों को मिल सके। श्री पिलख्वाल ने कहा कि यात्रा के दौरान अधिकारियों के समक्ष जो भी समस्याएं रखी जा रही है उनके द्वारा त्वरित गति से निदान किया जा रहा है जो समस्या जिले स्तर की है उसे जिला एवं जो प्रदेश स्तर कि है उसे प्रदेश को भेजा जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता चंदन लाल टम्टा मंडल महामंत्री शंकर सिंह कुमैया,खंड विकास अधिकारी हेम कांडपाल, भूपेंद्र सिंह पूना,डूंगर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सल्ला बलवंत टम्टा, ग्राम प्रधान नैणी सुनीता देवी,पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह,मदन सिंह भोज, महेंद्र सिंह बजेठा,त्रिवेंद्र सिंह देवड़ी,नाथू सिंह,गोविंद सिंह, सरोजनी देवी, विमला देवी, पदमा देवी, प्रीति बजेठा,रमा देवी,गोपाल राम,गोविंद राम, लीला जीना, मुन्नी देवी सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।