अल्मोड़ा – महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की संयुक्त बैठक संस्था के कार्यालय में 24 तारीख को होने वाले महिला स्वास्थ्य शिविर व सबसे स्वस्थ महिला कौन प्रतियोगिता को लेकर हुई जिसमें सभी महिलाओं को स्वास्थ्य शिविर को लेकर जिम्मेवारी दी गई बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जे सी दुर्गापाल ने WHO के मानकों के बारे में बताया महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल द्वारा कहा गया कि यह शिविर उन महिलाओं के लिए बहुत लाभप्रद है जिनके पास अपने लिए समय नहीं होता व समय अभाव के कारण चेकअप के लिए नहीं जा सकती हैं उन्हें एक ही जगह पर अपने स्वास्थ्य को समझने के लिए निशुल्क कैंप मिल रहा है रविवार होने की वजह से महिलाएं स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लाभ ले सकती हैं उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा कहा गया कि महिलाओं के लिए जो हमने यह शिविर किया है इसका अधिक से अधिक महिलाएं लाभ लें रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सन वाल द्वारा सभी व्यवस्थाओं को लेकर बात की गई निर्णय लिया गया कि जो महिलाएं 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच अपना नाम लिखवा लेंगे केवल वहीं महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेंगे अन्य महिलाएं 12 से 3:00 बजे तक कभी भी अपने को विभिन्न डॉक्टर को दिखा सकती है इस स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन गाइनेकोलॉजिस्ट डेंटिस्ट वह हार्ट के डॉक्टर उपस्थित रहेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाओं का शुगर,बीपी, हीमोग्लोबिन,हाइट व वेट लिया जाएगा जिस महिला का W H O नॉर्म्स के अनुसार सही पाया जाएगा उन महिलाओं को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिलेगा महिलाओं का परीक्षण दो वर्गों में किया जाएगा 25 से 50 साल की उम्र व 50 से ऊपर की महिलाएं। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को कुछ टॉनिक व दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर जे सी दुर्गापाल व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया बैठक मे चंद्रा अग्रवाल, ममता चौहान, मंजू जोशी, मंजू रावत, सुनैना मेहरा, अनीता रावत, सरला बिष्ट, राधिका जोशी, रमा जोशी, आशा कर्नाटक, शांति शाह, गीता शाह, दीपा जोशी, रीता जोशी, अनुराधा अग्रवाल, आशा पंत, अंजू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, रेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।