अल्मोड़ा – माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनाँक 09 दिसम्बर, 2023 को जनपद के समस्त न्यायालयों/वाहय न्यायालयों एंव तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय अल्मोडा हेतु 04 बैंच एंव याहय न्यायालयों हेतु 03 बैंच कुल 07 बैंच बनायी गयी।

जनपद न्यायालय अल्मोडा में मामलों के निस्तारण हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा की गठित बैच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के एंव अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के कुल 11 मागले रखे गये। उका गठित बैंच द्वारा एन०आई०एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा एंव खफीफा से सम्बन्धित 08 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 41,89,000/- रही।

परिवार न्यायाधीश अल्मोडा की गठित बैच संख्या 02 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोडा के कुल 15 मामले रखे गये। उक्त गठित मैच द्वारा भरण पोषण एंव वैवाहिक वादों से सम्बन्धित 07 मामलों का निस्तारण कर समझौता धनराशि रुपया 13,92,000/-रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 03 के समक्ष निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के समस्त वाद एवं सिविल जज न्यायालय अल्मोडा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के फौजदारी वाद से सम्बन्धित कुल 67 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा 63 लम्बित मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें सुलह समझौता धनराशि रुपया 22,78,600/-रही।


सिविल जज (सी०डि०) अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 04 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (सी०डि०) न्यायालय से सम्बन्धित समस्त वाद एंव न्यायालय सिविल जज एंव न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बन्धित दीवानी वाद कुल 10 लम्बित वाद एंव प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक सम्बन्धित 414 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालयों से सम्बन्धित 10 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 12.24,700/-रही एंव बैंक प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित 100 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 1,30,42,810/- रही।

सिविल जज (जू०शि०) रानीखेत की गठित बैंच संख्या 06 के समदा निस्तारण हेतु सिविल जज (जू०डि०) सनीखेत न्यायालय से सम्बन्धित 06 लम्बित मामले एंव बैंक से सम्बन्धित 03 प्री-लिटिगेशन मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत से सम्बन्धित 06 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 5,14,000/- समझौता धनराशि रही एंव बैंक से सम्बन्धित ०३ प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें सुलह समझौता धनराशि 7,39,661/-रही।

सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट की गठित बैंच संख्या 06 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट न्यायालय से सम्बन्धित 05 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट न्यायालय के एन०आई०एक्ट धारा-138 से सम्बन्धित 04 मामलों एंव मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित 01 मामले कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 23,04,500/-रही। सिविल जज (जू०डि०) भिकियासैंण की गठित बैंच संख्या 07 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज भिकियासैंण न्यायालय से सम्बन्धित 08 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज भिकियासैंण न्यायालय के किमिनल कम्पाउण्डेबल से सम्बन्धित 06 वाद एंव 125 (3) सी०आर०पी०सी० एंव डी०वी० एक्ट के 02 तथा कुल 08 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें सुलह समझौता धनराशि 35,000/-रही।

इस प्रकार दिनाँक 09.12.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 107 लम्बित वादों एंव बैंक के कुल 103 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करते हुए लम्बित वादों में रुपया 1,19,37,800/- एंव प्री-लिटिगेशन सम्बन्धी मामलों में सुलह समझौते की धनराशि रुपया 1,37,82,471/-रही।