अल्मोड़ा – भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो कार्य किया है सैन्य परिवारों के लिए उसके लिए वो उनका आभार व्यक्त करते है। आज भाजपा सरकार ने ये साबित किया है की वो हर वर्ग की चिंता करती रहती है। शर्मा ने कहा की शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को जो सौगात दी है उसके लिए वो स्वागत योग्य है। कैलाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साथ ही सैन्य परिवारों के हाउस टैक्स से जुड़े मामले पर भी अपना रुख स्पष्ट किया है। शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य परिवारों को उत्तराखंड रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है, साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य परिवारों को हाउस टैक्स का जो मामला है उसका भी जल्द समाधान किया जाएगा| शर्मा ने कहा इससे प्रतीत होता है की भाजपा सरकार सैन्य परिवारों के लिए हर बार प्रथम स्थान में रहती है और उनके हर कार्य के लिए सरकार हर संभव कार्य करती रहती है और करती रहेगी।