धौलछीना। ग्राम प्रधान चंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में शुक्रवार को धौलछीना के श्रद्धालुओं का एक दल पिथौरागढ़ जिले के प्रसिद्ध कोटगाड़ी देवी मंदिर पहुंचा। जहां दल में शामिल महिलाओं तथा पुरुषों कोटगारी देवी मंदिर तथा भनारी गोलू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए।
धौलछीना से लगभग सात दर्जन से अधिक महिलाएं तथा पुरुष ग्राम प्रधान चंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में मां कोटगाडी देवी के दर्शन को पहुंचे। मां के दर्शनों के उपरांत श्रद्धालु भनारी गोलू देवता मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं को मंदिर के धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। मंदिरों के दर्शन कर सभी श्रद्धालु अत्यंत अभिभूत दिखाई दिए। दल में नारायण सिंह, ठाकुर सिंह, अमर सिंह, प्रकाश वर्मा, अंकित मेहरा, चंद्र सिंह ,बिशन सिंह, चंदन सिंह ठाकुर मेहरा, रेवती मेहरा, कुंदन सिंह, संजय जीना, हरीश सिंह, सावित्री मेहरा, राधा मेहरा, नीमा देवी, कल्पना बोरा, दीपा देवी, बसंती मेहरा, गंगा देवी, हीरा देवी, पार्वती मेहरा, खष्टि देवी, जयंती देवी, भावना रावत, जानकी देवी, मोहनी राणा, सरस्वती जीना, मुन्नी देवी, नन्दी देवी, माया देवी, अंजलि नैनवाल, हेमा देवी, विमला देवी, इंदिरा देवी, आदि लोग शामिल रहे।