दन्या, भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद अजय टम्टा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रथम बार दन्या आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने  ढोल नगाडो़ व फूल मलाओ से उनका स्वागत कर एक विशाल रैली के रूप में पूरे दन्या क्षेत्र में भ्रमण किया, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए टम्टा ने कहा आप सभी के सहयोग और मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर देश में काम करने की आवश्यकता है और निश्चित रूप से हमारे लोकसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना रखा है कि वह पिछले बार के रिकार्ड मतों से जीत को एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ उतारू है मैं सम्मानित क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और इस मोदी जी का संकल्प है कि इस बार 400 पार का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल करेंगे और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम में जिलाअध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री डीके जोशी,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, कृष्ण सिंह पलियल,महीपाल बिष्ट, रविन्द्र गोस्वामी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र बिष्ट, हरीश दरमवाल,दयाकृष्ण उप्रेती,सुभाष पांडे,प्रताप सिंह,मनोज पंत,चंदन बोरा,रमेश बिष्ट,कमल जोशी,हरीश मलारा, बसन्त गोस्वामी,कैलाश भट्ट,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।