अल्मोड़ाः कोसी, विमौला स्थित श्री माॅ तंुगेश्वरी देवी मंदिर में शिवपुराण यज्ञ जारी है। 19 फरवरी को विशाल भण्डारे के साथ यह यज्ञ संपन्न होगा। आयोजक मंदिर समिति श्री भगत जी महाराज ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में भक्तगणों ने इस यज्ञ में प्रतिभाग किया और देर रात तक यहां रूककर भजन कीर्तन आदि आयोजनों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों और क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता देखकर लग रहा है कि धार्मिक पर्यटन के रूप में भी लोग इस स्थल को खूब पसंद कर रहे हैं। नदी के तलहट में बसे इस मंदिर में आयोजित इस यज्ञ में जाने माने कथा वाचक श्री हरिशरणं दास महाराज जी द्वारा शिव महिमा का वर्णन किया जा रहा है। भगवान शिव की महिमा, उनका मानव रूप में संघर्ष आदि के साथ शिव कथा का वे रोचक वाचन कर रहे हैं। भगवान गणेश की उत्पत्ति, मानव आचार व्यवहार, भोजन, परिवार के प्रति मानव के दायित्व आदि के धार्मिक उपागमों का उन्होंने वर्णन किया। इसके साथ ही विभिन्न संास्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा इसका मंचन भी किया जा रहा है। 9 फरवरी को बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा व जलाभिषेक के साथ यह यज्ञ शुरू हुआ था। मंदिर को लोगों द्वारा सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया है। स्थानीय स्तर पर मोहन सिंह मेहता, नवीन चंद्र पंत, नवीन चंद्र भटट, पान सिंह किरमोलिया, गिरीश चंद्र काण्डपाल, सहित अनेक लोगों द्वारा इस यज्ञ आयोजन में सहयोग किया जा रहा है। अल्मोड़ा नगर के अतिरिक्त रानीखेत, नैनीताल, आदि जिलों से भी श्रद्धालू यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस यज्ञ में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया है।