आज अल्मोड़ा स्थित स्कूल में आयोजित गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र के दौरान SOCCH NGO द्वारा माहवारी को लेकर जागरूकता, और पैड वितरण कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोच एनजीओ की ओर से आशीष पंत, मयंक पंत, राहुल जोशी, दीपिका पुनेठा, प्रियंका, दीपाली ने छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं से संवाद स्थापित किया और सभी को मासिक धर्म से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई।

गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा NSS की संयोजक प्रो० विजया वर्मा ने SOCCH संस्था के सदस्यों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। विजया वर्मा ने कहा कि वो निकट भविष्य में भी सोच संस्था के साथ निरन्तर कार्य करते रहेंगे। इस दौरान NSS की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। NSS की वोलेंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं गर्ल्स पॉलिटेक्निक NSS की छात्राओं ने अपने अनुभवों को सोच संस्था के साथ साझा किया। इस दौरान सोच संस्था की वोलेंटियर प्रियंका और दीपाली ने छात्राओं और महिलाओं को पैड इस्तेमाल करने की जानकारी के साथ ही मेस्ट्रूअल कप को इस्तमाल करने की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर और PCOD, PCOS की जानकारी भी छात्राओं और महिलाओं को दी।

सोच संस्था की वोलेंटियर दीपिका पुनेठा ने पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम देने वाले योग अलग अलग आसनों और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।

गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा NSS कॉर्डिनेटर और कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा ने कहा की सोच संस्था मासिक धर्म विषय पर काफी अच्छा कार्य कर रही है। सोच संस्था द्वारा लगातार जागरूकता और सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं जो की सराहनीय है। भविष्य में भी गर्ल्स पॉलिटेक्निक सोच संस्था के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी सभी छात्राओं और महिलाओं के साथ साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन सोच संस्था के सेक्रेटरी मयंक पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, दीपाली, प्रियंका, दीपिका पुनेठा, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। गर्ल्स पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा NSS co-ordinator or कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा, आकांक्षा, सरफराज आलम, मदन नेगी आदि मौजूद रहे।