शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में रंग – तरंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व – राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने होली की चिर बांधकर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार नृत्य, गायन की प्रस्तुती देकर दर्शको को आत्ममुग्ध कर दिया। जिसमें होली गायन, सूफी ड्रास, पहाड़ी डांस, कत्थक नृत्य, बृज की होली, आदि कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, आशा डिसूजा, वसुधा पंत, आशुतोष पंत, डॉ. एच. डी. कांडपाल, डॉ0 भावना सती, केवल सती, आनंद सिंह बगडवाल एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन गीता जोशी पंत एवं नीकिता शाह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया एवं सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ प्रधानाचार्य ने विद्यालय में चल रहे रचनात्मक कार्यों के बारे में लोगों को अतिथियों को अवगत कराया।