अल्मोड़ा – श्री लक्ष्मी भंडार हुक़्क़ा क्लब में अयोध्या में राममंदिर निर्माण के दिन होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियां तेज हो गयी है। 22 जनवरी को जहाँ श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला का मंचन किया जाना है वही दिन में भजन कीर्तन आरती के कार्यक्रम होंगे, वही दिन में झाँकी भंडारे का कार्यक्रम होंगे तो रात में दीपोत्सव , आतिशबाजी, रामदरबार आरती के कार्यक्रम होंगे। संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि इस दिन को भव्य दिव्य बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे है वही संस्था के आसपास की बाजार को सजाने का कार्य भी किया जाएगा। यह दिन ऐतिहासिक है और इसे हम सबने मिलजुकर बनाना चाहिए। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह दिन आया है, संस्था भवन 501 दीयों से जगमगाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी पर संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस दिन की हिन्दू समाज वर्षो की इच्छा पूरी होने जा रही है कई लोगो ने इसके लिए अपना सर्वोच्च निछावर कर दिया था। आज यह ऐतिहासिक दिन आ गया है। संस्था में कार्यक्रम तैयारियों के दौरान अध्यक्ष सचिव के अलावा उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, सुबोध नयाल, विजय चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अभय उप्रेती, चंद्रशेखर कांडपाल, हिमांशु कांडपाल, चंदन आर्या, अजय साह, कैलाश साह, हरेंद्र वर्मा, डॉ ललित जोशी, राहुल जोशी, नीलम भट्ट, आकांशा आर्या, धैर्य बगडवाल, बरखा त्रिपाठी, मानस वाणी, हर्षित जोशी, योगेश जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।