महिला होली महोत्सव में महिला समिति द्वारा अल्मोड़ा बाजार में झाकियों का आयोजन किया जाता है ये झांकी अल्मोड़ा सिद्धि नौला से नंदा देवी तक निकाली जाती है। जिसमे अलग अलग जगह और कई टीमों की झाकियां प्रतिभाग करती है। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी झाकियां निकली गई। इन झाकियों के लिए लाला बाजार में सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा जल पान का आयोजन किया गया। ये आयोजन हर वर्ष किया जाता है। जिसमें अमन अंसारी, मनोज पटवा, नवाज खान, शाहनवाज अंसारी, शकील अहमद, निजाम कुरेशी, बलबीर धवन, अज़ीम अहमद, आदि लोगों के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।