दिनाक 18.12.2022 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की कार्यशैली, कर्मठता से किये गए कार्य के परिणामस्वरूप मुखानी क्षेत्र में पुलिस कर्मी की पत्नी के हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पंकज भट्ट, SSP नैनीताल के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा पूर्व में घटना के अनावरण में महति भूमिका अदाकर हत्या का त्वरित पर्दाफाश कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने पर प्रशस्ति पत्र/ शील्ड देकर सम्मानित कर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
जनपद के समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा भी पुलिस टीम को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देकर उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित हुए अधिकारी/कर्मचारी-
1. निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी साईबर सैल
2. उ0नि0 दिनेश जोशी, प्रभारी चौकी राजपुरा
3. उ0नि0 रविन्द्र राणा, चौकी भोटिया पड़ाव
4. हे0०का0 इसरार नवीं, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी
5. हे0का0 त्रिलोक सिंह, एस०ओ०जी० हल्द्वानी
6. का0 एहसान अली, थाना मुखानी
7. का0 चंदन सिंह, थाना मुखानी