दिनांक 12/11/2022 को भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने किया भ्रमण। भ्रमण के दौरान अपने घर जाकर ‘अपनी माता श्रीमती हरूली बहुगुणा व बड़ी बहन श्रीमती कमला बहुगुणा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता कविन्द्र पाण्डेय व पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला के समझ पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन राम आर्य ने कांग्रेस छोड़ा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बहुगुणा ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। बहुगुणा की कार्य शैली से लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बहुगुणा के साथ-चन्द्रन बहुगुणा, पप्पू वाणी, जीवन चन्द्र, दिवान राम, गोविंद सिंह, त्रिलोचन गुरुरानी, बालम सिंह, त्रिलोक सिह बिष्ट, गोविन्द सिंह, मोहन सिंह, नंदन सिंह, पदम सिंह, प्रकाश सिंह, डुगर सिंह, पूर्व प्रधान रामसिंह, दलीप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।