दिनांक 21:12 2022 को भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की पार्टी कार्यालय पाताल देवी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तय की गई आने वाले 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन व माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम हर बूथ पर होना तय है जिसमें जागेश्वर सोमेश्वर व अल्मोड़ा विधानसभाओं के सभी बूथों में यह कार्यक्रम होगा जिसमें मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर इस दिवस को सुशासन के रूप में मनाया जाएगा। अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट को फूल माला अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया तथा साथ में अल्मोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। वह आगे कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास किया गया। प्रदीप बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को अपने अनुभवों को साझा किया गया वह आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं को किस तरीके से अपने अपने क्षेत्र में कार्य करना है अपने वक्तव्य में साझा किया गया। कैलाश शर्मा द्वारा भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां वह उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं मैं नया जोश भरने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी के चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, मीना भैंसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित सिंह दोसा, जिला मंत्री बंदना आर्य, महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, भोपाल, गोपाल सिंह, दीपक शाह, देवाशीष नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, संजय साह रिक्कू, मनोज जोशी, सलमान अंसारी, गिरीश खोलिया, मनीष जोशी, अमीत शाह मोनू, संजय कुमार, दीक्षांत पवार, नवीन बिष्ट, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, जगत भट्ट, ललित जोशी, अर्जुन बिष्ट, मुकुल कुमार, हरीश नेगी, अशोक जलाल, संजय अग्रवाल, गोकुलानंद आर्य, देव कुमार, अशोक कुमार, शुभम शाह, शशिकांत जोशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन उपरोक्त दोनों महामंत्रीयों द्वारा किया गया।