पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध नशे के विरुद्ध अभियान प्रचलित है* और इसी क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवं श्री बलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में थाना कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था/यातायात व्यवस्था ड्यूटी एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान के दौरान बाजपुर–कालाढूंगी रोड पर बोरपुल से *एक व्यक्ति यश कुमार उर्फ हरिया, पुत्र गणेश आर्या निवासी वार्ड न0 03 कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 31 वर्ष को 05.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।* जिस संबंध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल में FIR NO- 65/2023
धारा- 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
*गिरफ्तारी टीम में*
1-उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र पन्त
2- कानि.अतीक अहमद
3- कानि. चालक रणजीत सिंह शामिल।