अल्मोड़ा – माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को जनपद के समस्त न्यायालयों/ वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय अल्मोडा हेतु 04 बैंच एवं वाहय न्यायालयों हेतु 03 बैच कुल 07 बैच बनायी गयी।
जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में मामलों के निस्तारण हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा की गठित
बैच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के कुल 12 मामले रख गये। उक्त गठित बैंच द्वारा एन0आई0एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा एवं अन्य दीवानी मामलों से सम्बन्धित 09 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 78.30,000/- रही। परिवार न्यायाधीश अल्मोडा की गठित बैच संख्या 02 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोडा के कुल 15 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा भरण पोषण एवं वैवाहिक वादों से सम्बन्धित पर मामलों का निस्तारण कर समझौता धनराशि रुपया 30,000/- रही।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैच संख्या 03 के समक्ष निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
अल्मोडा न्यायालय के समस्त बाद एंव सिविल जज न्यायालय अल्मोडा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के फौजदारी वाद से सम्बन्धित कुल 81 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा 75 लम्बित मामलों का निस्तारण किया गया।
जिसमें सुलह समझौता धनराशि रुपया 68.59.263/रही।
सीनियर सिविल जज अल्मोड़ा की गठित बैच संख्या 04 के समक्ष निस्तारण हेतु सीनियर सिविल जज न्यायालय से सम्बन्धित समस्त बाद एंव न्यायालय सिविल जज एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बन्धित दीवानी वाद कुल 17 लम्बित वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलो में बैंक सम्बन्धित 500 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालयों से सम्बन्धित 15 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 44,000/-रही एंव बैंक प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित 108 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 1,05,56,000/- रही।
सिविल जज रानीखेत की गठित बैंच सख्या 05 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज रानीखेत न्यायालय से
सम्बन्धित 08 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज रानीखेत से सम्मनित 04/ मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 2,60,500/- समझौता धनराशि रही।
सिविल जज द्वाराहाट की गठित बच संख्या 06 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज द्वाराहाट न्यायालय से सम्बन्धित 22 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज द्वाराहाट न्यायालय के 22 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 14,72,000 / रही।
सिविल जज भिकियासैण की गठित बैंच संख्या 07 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज भिकियासँग न्यायालय से सम्बन्धित 03 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा सिविल जज भिकियासैण न्यायालय के 02 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।
इस प्रकार दिनोंक 09.09,2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 134 लम्बित वादों एवं बैंक के कुल 108 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण करते हुए लम्बित वादों में रुपया 1,64,95,768/- एवं प्री-लिटिगेशन सम्बन्धी मामलों में सुलह समझौते की धनराशि रुपया 1,05,56,000/- रही।