बियरशिबा विद्यालय के प्रांगण में ग्रैंड पैरेंटस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के दादा-दादियों को विद्यालय में सम्मानित करते हुए अनेक कार्यकमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना ट्रेसी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या नीमा थापा द्वारा दादा- दादियों का स्वागत करते हुए परिवार में उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान ग्रैंड पैरेंट्स ने तम्बोला, कुर्सी दौड़, बूझो तो जानें जैसे खेलों में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें बसन्ती बिष्ट, तुलसी टम्टा, मोहन सिंह सिजवाली, हेमा अधिकारी, भगतवती आर्या एवं नन्दी को इन खेलों में विजेता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुछ अभिभावकों द्वारा भी अपने विचार साझा किए गए तथा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी।
कार्यक्रम के अन्त में कॉर्डिनेटर दीपिका विल्सन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधक निरूपमा भट्ट, सचिव तिलक राज तलवार व अध्यक्ष निरूपेन्द्र तलवार द्वारा अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गई।