बीजेपी महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तारा जीना के आवास में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जीना ने पद मिलने के बाद सर्वप्रथम सुंदर कांड का आयोजन अपने निवास स्थान में किया। जिसमे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लीला बोरा, उषा शर्मा, जिला मंत्री भावना तिवारी, नगर अध्यक्ष. बीना नयाल, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष. राधिका जोशी, गीता जोशी जिला कोसाध्यक्ष लता पांडे, कुमाउनी गायिका प्रिया जीना, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सहित सैकड़ो महिलाओ व कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।