अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के सामूहिक तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में बेतहाशा बढ़ रही महंंगाई के विरोध में गाधी पार्क में धरना दिया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि भा०ज०पा० सरकार द्वारा चुनावों के तुरन्त बाद आम लोगों की आवश्यक उपभोग की वस्तुओं,बिजली,पानी जैसी चीजों के बिलों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है।इससे स्पष्ट होता है कि भा०ज०पा० की कथनी और करनी में काफी अन्तर है।एक तरफ भा०ज०पा०सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे देश में गरीबों को दिये जाने वाले दो रूपये किलो गेहूं,तीन रूपये किलो चावल से लोगों का ध्यान भटकाकर पांच किलो गेहूं,चावल मुफ्त कर तेजी से बढ़ रही अभूतपूर्व महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।जो कि आम जनता के साथ धोखा है।आज डीजल,पेट्रोल,खाद्य तेल,खाद्य सामग्री,निर्माण सामग्री लोहा,सीमेंट में जितनी तेजी से महंगाई हुई है इससे आम जनता को जीवन यापन करना दूभर होते जा रहा है।सरकार दैनिक उपभोग की वस्तुओं में मूल्य वृद्धि रोकने में पूरी तरह असफल होती जा रही है।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि आम लोगों की आवश्यकता की वस्तुओं पर एवं बिजली,पानी के बढ़ते दामों पर रोक लगाए।उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से तुगलकी फरमान से उत्तराखंड में बिजली,पानी के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है।उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है।पेट्रोल का मूल्य एक सौ रूपये के पार चला गया है।सरकार पेट्रोल,डीजल के मूल्य कम करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रही है।जिससे दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है।उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेन्डर की कीमत भी भाजपा की इस सरकार में एक हजार रूपये तक पहुंच चुकी है।जिससे गृहणियों को अपनी रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है।उन्होंने कहा कि चुनावों तक जनता को भ्रमित करने के लिए भाजपा सरकार ने पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के मूल्य स्थिर रखे।परन्तु चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी इस तरह की जनविरोधी नीतियों से बाज आये अन्यथा कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा केवल अपनी चतुराई से सत्ता हथियाने का काम पूरे देश में कर रही है,इसे जनता की दुःख तकलीफों से कोई सरोकार नही है।कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई से त्रस्त है।पेट्रोल,डीजल,गैस सिलेण्डर,खाद्य तेल आदि के दाम अब तक के शीर्ष स्तर तक पहुंच चुके हैं।मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।धरना प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांंग्रेस एस० सी० प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद,वरिष्ठ कांंग्रेसी आनन्द सिंह बगडवाल,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,अख्तर हुसैन,अमित बिष्ट,अम्बीराम, महेश प्रसाद,मनोज वर्मा,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,प्रधान प्रभात शैली,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,सभाषद राजेन्द्र तिवारी,दीपक कुमार,घनश्याम गुरूरानी,आशा जोशी,दीवान राम आर्या,सुरेश लाल,सलीम अख्तर,पंकज भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।