अल्मोड़ा – क्षतिपूरक वृक्षारोपण आंवटित भूमि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना न कलैक्ट्रेट में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन मोटर मार्गों हेतु सिविल भूमि आंवटित की गयी है उसका संयुक्त निरीक्षण सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कर लिया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भूमि अनुपयुक्त पायी जा रही है उसका जीआईएस मैपिंग तथा मिट्टी की जॉच अवश्य रूप से कर ली जायं उन्होंने निर्देश दिये कि जिन मोटर मार्गों में भूमि की आवश्यकता है उनका श्रेणीवार विवरण अंकित कर जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि जिन आंवटित भूमि का सर्वे कार्य किया जाना है उसे समयान्तर्गत कर लिया जाय। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम हिमांशु बागरी, सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी भिकियासैंण गौरव पाण्डे सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।