अल्मोड़ा- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर चॊघानपाटा में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार तमाचे का स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गॆस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एड. केवल सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की केन्द्र में वापसी का बड़ा संकेत हैं। देश की जनता सांप्रदायिकता का जहर घोलने को सत्ता से उखाड़ फॆकने के लिए संकल्प बना चुकी हैं, कर्नाटक की जनता ने अपने मन की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात खुलकर मत देकर कह दी हैं,
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल
व विनोद वैष्णव ने संयुक्त रूप कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
जिला उपाध्यक्ष शहजाद कशमीरी ने कहा कि देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं।