हुक्का क्लब लक्ष्मी भंडार में पौष के प्रथम रविवार से होली आयोजन का प्रारम्भ हो गया पहले दिन संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी के होली गा कर होली बैठकी की शुरुवात करी, संस्था में होली बैठक का आयोजन वर्षो पुराना रहा है और पौष के प्रथम रविवार से होली के समापन के दिन तक इन बैठकों का चलन रहता है, संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बैठक होली के आयोजन पर कहा पौष के पहले रविवार से उत्तरायणी तक सूफियाना या भक्ति मय होली का आयोजन किया जाता है, उत्तरायणी से शिवरात्रि तक रंगों की होली गाई जाती है, वही शिवरात्रि से होली के दिन तक हँसी ठिठोली की होली गायी जाती है और अंत मे होली के पश्चात विदाई की होलिया गायी जाती है, उन्होंने कहा कि यह परम्पराए हमे विरासत में मिली है और इस परंपरा को हम सबने मिलकर बचाना है राजेन्द्र तिवारी ने पहली होली
शिव सुमरिन जिन्ह जाना
सोइ नर ब्रह्म समाना
धरणीधर पांडे ने
जग के पालन हार ,
मोरी नैय्या लगा दो पार, कंचन तिवारी, जगत मोहन जोशी आदि ने भी होली गायन किया। सभी श्रोताओं ने गायकों की प्रशंसा करी।
गाई होली बैठक में संस्था अध्यक्ष के अलावा सचिव विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, दीवान कनवाल, चंदन आर्य, उपसचिव रोहित साह, उपाध्यक्ष मनोज साह, धरणीधर पांडे, चंद्रशेखर कांडपाल, जगत मोहन जोशी, अमरनाथ भट्ट, सुबोध नयाल, कंचन बिष्ट ,राजन बिष्ट, चंचल तिवारी, अजय साह, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।