अल्मोड़ा – प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील शाह ने जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी की संस्तुति पर हरीश जोशी को जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनीत होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, आनंद सिंह कनवाल, किशोर नेगी, राकेश जोशी, मनोज वर्मा, पवन शाह, विजय भट्ट, दीप सिंह डांगी, मोहन कनवाल, मनीष जोशी, अशोक गोस्वामी, शहजाद कश्मीरी, किशन साह आदि ने बधाई संदेश प्रेषित किया एवं हर्ष व्यक्त किया। साथ ही आशा व्यक्त की गई की जोशी के कोषाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी।