अपने काम से जाने जाने वाली सुश्री पी0 रेणुका देवी के काम ने एक बार भी उनका नाम आगे बड़ा है। इस बार सड़कों पर छोड़े गए आवारा पशुओं से यातायात में होने वाली दुर्गमता व दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत वर्ष 2021 में जनपद पौड़ी गढ़वाल में तत्कालीन SSP वर्तमान में DIG Law & Order सुश्री पी0 रेणुका देवी ने ‘ऑपरेशन कामधेनु’ शुरू किया। उन्होंने SOP तैयार कर जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं नगर निगम/नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर इस अभियान का सफल संचालन किया, जिसमें सैंकड़ों पशुपालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और हज़ारों पशुओं की टैगिंग कराई गई।
साल 2021 में SSP पौड़ी के पद पर रहते हुए पी रेणुका देवी (अभी डीआईजी कानून व्यवस्था) ने पौड़ी में शहरों और सड़कों में आवारा घूम रहे पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरु किए गए “ऑपरेशन कामधेनु” को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तरीय SKOCH Award-2022 से पुरस्कृत किया है।
नई दिल्ली में आयोजित SKOCH Award-2022 के कार्यक्रम समारोह में पी रेणुका देवी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया है। पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन कामधेनु” के अंतर्गत बाजारों और सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और जाम लगने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती थी।
उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग द्वारा भी “ऑपरेशन कामधेनु” को प्रशंसनीय बताते हुए सम्पूर्ण राज्य में लागू किए जाने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2003 से SKOCH Group Development Foundation द्वारा यह पुरस्कार उन राज्यों, संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया जाता रहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्य किए हों। वर्ष 2020-21 में कोरोना काल में चलाए गए कम्युनिटी बास्केट के लिए भी पी0 रेणुका देवी SKOCH Award-2021 दिया गया था।
डीआईजी कानून व्यवस्था (एलओ) पी. रेणुका देवी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय स्कॉच अवार्ड-2022 से पुरस्कृत किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2021 में एसएसपी पौड़ी के पद पर रहते हुए जनपद में शहरों एवं सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने हेतु शुरु किए गए ऑपरेशन कामधेनु के सफल संचालन के लिए दिया गया है।

उत्तराखंड गौ सेवा आयोग द्वारा भी ऑपरेशन कामधेनु को प्रशंसनीय बताते हुए सम्पूर्ण राज्य में लागू किए जाने के निर्देश दिए गए थे। वर्ष 2003 से स्कॉच ग्रुप डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा यह पुरस्कार उन राज्यों, संगठनों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों को दिया जाता रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्य किए हों। वर्ष 2020-21 में कोरोना काल में चलाए गए कम्युनिटी बास्केट के लिए भी पी. रेणुका देवी को स्कॉच अवार्ड-2021 प्रदान किया गया था।