अल्मोड़ा- जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के आह्वाहन एवम् प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 20 फरवरी को किसानों के खिलाफ बनाए गये तीन काले कानूनों व घरेलू गैस,पेट्रोल,डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवम् पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पाण्डेय ने जनपद/ब्लाक के सभी कांंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं,सांसद,पूर्व सांसद,सांसद प्रत्याशी,विधायक,पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी 2017,जिला पंचायत/नगरपालिका अध्यक्षों,सदस्यों,जिला कांंग्रेस,नगर कांंग्रेस,महिला कांंग्रेस,यूथ कांंग्रेस एवं कांंग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिनांक 20 फरवरी को प्रातः 11 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा में आवश्यक रूप से एकत्रित होंगे तत्पश्चात् विरोध प्रदर्शन एवं पदयात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा