धौलादेवी-डीजल पेट्रोल घरेलू खाद्य तेल के दामों में लगातार बेतहाशा महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदेश एवं राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा धौलादेवी कांग्रेसजनों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष पीतांबर पांडे की उपस्थिति में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौलादेवी के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों द्वारा दनिया पेट्रोल पंप पर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने एक स्वर से भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार को चेताने का कार्य किया।कांग्रेसजनों ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने लोगों से महंगाई,बेरोजगारी को दूर करने का वादा किया था।आज लगातार डीजल, पेट्रोल तथा रसोई खाद्य तेल के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब में डाका डालने का काम भाजपा सरकार कर रही है।जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में डीजल पेट्रोल जहां 40 से 45 रूपये लीटर था वह आज 100 रूपये के करीब पहुंच गया है।गैस के दामों में कांग्रेस शासन काल में 400 रूपये के सिलेंडर को इस सरकार ने नौ सौ रूपये के करीब कर दिया है।तमाम नवयुवक बेरोजगार हैं जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व रोजगार देने का वायदा किया था।आज पूरे देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है।ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने सभी कांग्रेसियों का आह्वाहन किया कि हम सबको संगठित होकर भाजपा की वादा खिलाफी एवं झूठे आश्वासनों का विरोध करना होगा।विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष खीमानंद पांडे,हरीश चंद्र जोशी,धन सिंह,संतोष प्रसाद आर्य,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आनंद बल्लभ जोशी,कुंदन सिंह गैड़ा, गणेश पांडे,दिनेश जोशी,जिला संयोजक सोशल मीडिया दिनेश जोशी, जिला संगठन मंत्री ललित गैड़ा,राजेंद्र सिंह बिष्ट विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल,किशन राम,रमेश नाथ,गोपाल सिंह,प्रकाश राम,प्रधान मनोज राम, रमेश नाथ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गणेश पांडे,कुंदन सिंह मलारा,विनोद शर्मा,कैप्टन रमेश चंद्र,जगदीश प्रसाद,हरीश सिंह,कुंदन सिंह,प्रताप सिंह,प्रधान प्रकाश राम, राजेंद्र प्रसाद,मोहन राम,सूरज राम, सुंदरलाल,भोपाल राम,केशव दत्त, गिरीश चंद्र,राजेंद्र प्रसाद,हरि सिंह, दीवान सिंह,संजू राम,गोपाल राम जगदीश राम सहित पांच दर्जन कांग्रेसियों ने भाग लिया।