अल्मोड़ा-दुगालखोला अल्मोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज द्वितीय दिवस में पूर्व विधायक रघुनाथ सिह चौहान, पूर्व कटक पालिका उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा की उपस्थित मे सम्पन्न हुआ।रीता दुर्गापाल ने अतिथियों का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे नृत्य व भजन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।आज कृष्ण जन्म महोत्सव के द्वितीय दिवस पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जंगबहादुर थापा,हरीश कनवाल, व्यापार मंडल के रोहित आदि उपस्थित रहे।आज कार्यक्रम में 14 बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में नृत्य किया।इसके साथ ही तीन महिला टीमों द्वारा भजनों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भी पहाड़ी भजनों में भजनों के साथ ही नृत्य किया।स्वागत अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल द्वारा किया गया एवं संचालन संजू दुर्गापाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डॉक्टर जे सी दुर्गापाल द्वारा सभी का टीका लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह चौहान का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रगति स्वयं सहायता समूह की सचिन दीपा जोशी, रमा जोशी,विमल गुरुरानी
,भगवती जोशी, रीता बिनवाल,किरण गुणवंत,हेमा दुर्गापाल,पुष्पा सती, सुनयना मेहरा,विमल दुर्गापाल,रेखा दुर्गापाल आदि का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में चाय पानी की व्यवस्था देखने का काम चंदन रावत एवं तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संयोजक घनश्याम गुरुरानी,दीपा पांडे,चंद्रमणि भट्ट व तीन महिला टीमों ने भाग लिया जिनकी अध्यक्ष इंदु दुर्गापाल,भगवती गुरुरानी, लीला बिष्ट,श्रीमती चंपा नगरकोटी आदि थे।पानी की बोतलों की व्यवस्था मीना गुरूंग द्वारा की गई।प्रसाद की व्यवस्था हरेंद्र वर्मा पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई।कार्यक्रम में हर्षिता बनोला,प्राची,जीविका,दृष्टि रावत,पूजा गोस्वामी,अनुष्का सुप्याल एवं दीपांजलि सुप्याल,योगिता दुर्गापाल,विमल गुरूरानी, बिंद्रा दुर्गापाल,भगवती,घनश्याम,संजय दुर्गापाल,कमलेश तिवारी,राम जोशी,व्यापार मण्डल के सचिव राहुल, दीपा जोशी,हेमा दुर्गापाल,प्रकाश खोलिया,भगवान दुर्गापाल,बसंत गिरी,दयाकृष्ण काण्डपाल,भुवन जोशी, शंकर तिवारी,भुवनेश दुर्गापाल,शंकर तिवारी आदि शामिल हुए।