शासन के पत्रांक 661/xxxi(15)G/2023-36(सा०) 2017 दिनांक 26/4/2023 द्वारा चन्दन राम दास, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार के अकस्मिक निधन पर प्रदेश में दिनांक 26/4/2023 से 28/4/2023 तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। जिस कारण कृषि विभाग द्वारा दिनांक 25/4/2023 से 2/5/2023 तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कृषक महोत्सव के कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 27/4/2023 तथा 28/4/2023 के दिन आयोजित होने वाले कृषक महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। उक्त तिथियों के कृषक महोत्सव को दिनांक 3/5/2023 तथा 4/5/2023 को आयोजित किया जायेगा।