भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा जिला अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वेक्सीलेशन के लिए जागरूक अभियान के तहत 80 लोगों को वैक्सीन इंजेक्शन लगवाया तथा जिला अस्पताल में आये लोगों को वैक्सीन के बारे में जानकारी मुहैया कराई गई। अस्पताल में आये लोगों को भी आस पास के लोगों को भी जिला अस्पताल में आने के लिए आग्रह किया। जिला अस्पताल में आये हुए लोगों को सेनेटाइज किया गया और दूरी में खड़े होने के लिए भी आग्रह किया। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अल्मोड़ा सुनील बिष्ट ने कहा कि लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कार्यक्रम कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन इंजेक्शन के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ वर्मा, कुमाऊ संयोजक मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला मंत्री प्रकाश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, दीक्षित जोशी आदि लोग मौजूद रहे।