बागेश्वर- बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है। भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगातार प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में बागेश्वर में डेरा डाला हुआ था। आज घोषित परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में ही है। उपचुनाव जीतने से भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रफुल्लित नजर आये। सांसद अजय टम्टा ने भी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की जीत बताई।