भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा के भ्रमण कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा  पाण्डेयखोला पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया सैकड़ों बाइकों के साथ युवाओं ने बंशीधर भगत का स्वागत किया और उनका काफिला  सरकार की आली ,कर्बला होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक चंदन कर उनका स्वागत किया गया उसके बाद बंशीधर भगत मुख्य कार्यक्रम स्थल सुनीता सनसिटी में पहुंचे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर भगत ने कहा डबल इंजन की सरकार देश और राज्य के लिए लाभदायक है हमारी सरकार ने अनेकों ऐसे कार्य किए हैं जिन कार्यों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगे बंसीधर भगत ने कहा ऑल वेदर रोड के रूप में केंद्र सरकार द्वारा ऐसी परियोजना का शुभारंभ किया गया है जो योजना भविष्य के उत्तराखंड को एक नया आयाम देगी,  ऋषिकेश  कर्णप्रयाग रेल लाइन चार धाम को जोड़ेगी और हर कोई आसानी से चार धाम यात्रा कर सकेगा, बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी की नींव है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए जी जान लगाता है हर नेता को कार्यकर्ता का सम्मान करना चाहिए और बंशीधर भगत ने कहा आज जो कांग्रेसी हमारा विरोध कर रही है उस कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि वह अब गिनती के हैं और किसी भी परिस्थिति में देश और उत्तराखंड में उनकी वापसी नहीं होने वाली।  बंशीधर भगत ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने मन की बात अपने नेताओं से बेझिझक कह सकता है और उन नेताओं को कार्यकर्ता की बात का सम्मान भी करना चाहिए। 2022 पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही 60 सीटों के साथ प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार स्थापित करेगा विधानसभा उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह ने बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए कहा की बंशीधर भगत भारतीय जनता पार्टी के वट वृक्ष है और उनके नेतृत्व में 2022 में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहां की जैसे हल्द्वानी की रामलीला में बंशीधर भगत दशरथ की भूमिका अदा करते थे और दशरथ अपनी बातों के पक्के व्यक्ति थे उसी प्रकार बंशीधर भगत  सार्वजनिक जीवन में अपनी बातों के पक्के आदमी है  बंशीधर भगत भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसे नेता है जो हर कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं।

 कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा प्रदेश मंत्री राजु बिष्ट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल चाय विकास बोर्ड के  उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल उमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट जिला मंत्री विनीत बिष्ट महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला बोरा,अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री किरन पंत सुनीलबिष्ट,हरीश कनवाल तुषार कांत साह, शैलेन्द्र साह,कैलाश गोस्वामी धर्मवीर आर्य कैलाश गुरुरानी मनोज जोशी राहुल वोहरा, अमित शाह,ममता भट्ट, ,निर्मला जोशी राधिका जोशी इंदु प्रभा जोशी,दीप्ति सोनकर, रमा जोशी श्वेता अग्रवाल  रणजीत भंडारी, मनीष जोशी प्रकाश बिष्ट ललित मेहता राजू कैड़ा, अशोक कनवाल, राजेंद्र राणा रोहित शाह  आदि अनेक लोग उपस्थित रहे