अल्मोड़ा भाजपा  कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरन पंत  ने कि, उन्होनें कहा कि श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी एक प्रतिभवान महिला है , विधायक के रूप् में भी उन्होंने अपनी उत्कृष्ट छाप पूरे प्रदेश में छोड़ी है । हम सभी ,उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं । , कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा लता बोरा , पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना भौनोड़ा , पूर्व सभासद विघा बिष्ट ,जिला मंत्री महिला मोर्चा प्रेमा मेर , रेखा , आर्य ,हेमा सुप्याल , नगर अध्यक्क्ष श्वेता अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेत्री चम्पा पाण्डेय , राधिका जोशी , निर्मला जोशी ,बीना ,नयाल ,माया जोशी , लक्की वर्मा , क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी , इन्द्रप्रभा जोशी , आदि अनेक महिलायें उपस्थित रहीं ।