जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रेस वार्ता में भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा युवा विरोधी बीजेपी सरकार के विरोध में हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आवाहन किया गया है।
साथ ही यह भी एलान किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जिस विधानसभा या जिला क्षेत्र में जाएंगे वहा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका काले झंडो से विरोध करेंगे।

भुल्लर ने कहा की प्रदेश में हो रही परीक्षाओं में सरकार खुद दोषी है बिना सरकार की मदद के पेपर लीक नहीं हो सकते। नकल विरोधी कानून का केवल सरकार के लोग ही रैली निकाल के आभार व्यक्त कर रहे है न की कोई युवा उनका आभार व्यक्त कर रहा है। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो पर सरकार इसे पीछे हट रही है। मुख्यमंत्री ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार और भी कई मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी भ्रष्ट अधिकारियों को पनाह दे रही है।
प्रेस वार्ता के दौरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार , विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विजय मलारा, विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर भुवन दोसाद एवं जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद थे।