अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान के तहत नगर के मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार व कचहरी बाजार क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हस्त निर्मित मास्कों का वितरण किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार मंडल में 5000 से अधिक हस्त निर्मित मास्क बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग के माध्यम से मास्कों का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिङ्ग का पूरी तरह पालन करते हुए इन मास्कों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा नगर मंडल द्वारा पीएम केयर फंड में ₹(1,00,000) एक लाख से अधिक की धनराशि कार्यकर्ताओं द्वारा जमा करवाई गई है तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मास्क वितरण के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, नगर महामंत्री संजय साह रिक्खू, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल, कृष्ण बहादुर, पूनम पालीवाल, कमल बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, नगर मंत्री दीपक पांडे, पूरन चंद्र रावत, हितेश नेगी आदि उपस्थित रहे।