दन्या, जागेश्वर विधानसभा के दन्या मंडल में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ने सरस्वती शिशु मंदिर दन्या मे गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जिस पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक बताया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी महिपाल बिष्ट द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए, संचालक मंडल महामंत्री मनोहर सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।