अल्मोडा – शचि शर्मा सिविल जज (सी०जि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलमोड़ा ने बताया की माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के भागदर्शन में समस्त जनपद अल्मोड़ा में बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण पर 5 अक्टूबर 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक 15 दिवसीय कानूनी जागरुकता / साक्षरता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कानूनी जागरुकता / साक्षरता अभियान में स्कूलों, कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम और शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिसमे बच्चों को नालसा (बच्चों और उनके संरक्षण के लिए बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं) योजना 2015 के बारे में जागरुक किया जाएगा। बच्चों को विभिन्न काननों और अधिकारों के बारे में भी जागरुक किया जाएगा।
जागरुकता कार्यक्रम और शिविर पंचायत स्तरों, ग्राम स्तरों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जाएंगे तथा वहां उपस्थित बच्चों को नालसा (बच्चों और उनके संरक्षण के लिए बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं) योजना के बारे में जागरुक किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त बाल गृह / आश्रय गृह / विशेष गृह और व अन्य ऐसे घरों में जागरुकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आदि भी आयोजित किये जाएंगे। अन्य कानूनों के अलावा उक्त अभियान के दौरान निम्न विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा- नालसा (बच्चों और उनके संरक्षण के लिए बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं) योजना 2015, बाल श्रम पर रोक, बाल विवाह पर रोक, बाल तस्करी का निषेध, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा उक्त अभियान की थीम के आधार पर स्कूली बच्चों की जागरुकता रैली आयोजित की जाएगी एवं इस अभियान पर रेडियो टॉक शो, नुक्कड़ नाटक, डिबेट, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, कविता
व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।