अल्मोड़ा – पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा नेता सलमान अंसारी  ने नवनियुक्त कोतवाल अल्मोड़ा जगदीश चंद्र देउपा से मुलाकात कर अल्मोड़ा नगर की तमाम गतिविधियों से अवगत कराया। 
अंसारी ने स्मैक, शराब व अन्य तमाम नशे से हो रही परेशानियों की जानकारी दी। अंसारी ने युवाओं को इस लत से बचाने और नसे पर रोकथाम करने की बात की।
अंसारी ने कोतवाल देउपा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अंसारी के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मुकुल कुमार,  नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद मुदस्सर, नदीम अंसारी, अमन अहमद, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक जोशी, अंबा दत्त उप्रेती, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।